सासाराम, जनवरी 29 -- बिक्रमगंज, हिटी। नासरीगंज नगर पंचायत में श्री राम श्याम सत्संग सेवा समिति के बैनर तले गुरुवार देर शाम भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़े, बैंड बाजे व बाराती श्रद्धालुओं व बनारस आये कलाकार शिव, पार्वती,अघौरी, भूत, प्रेत के वेश भूषा में बारात में भ्रमण कर रहे थे। यह बारात चरणपुरी कम्बल आश्रम स्थित शिव पुराण कथा स्थल से निकल कर बड़ी बाजार रोड, मेन रोड, थाना मोड़, मंगल बाजार, यादव कॉलोनी, हरिहरगंज, चरणपुरी, महावीर मंदिर, काली स्थान, पंचमंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...