सासाराम, सितम्बर 5 -- डेहरी, एक संवाददाता। नासरीगंज थाना क्षेत्र के डिहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर पड़ुरी गांव के समीप डंपर की टक्कर में बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गये। घायलों में भोजपुर जिला के तरारी प्रखंड के अनहारी गांव निवासी 45 वर्षीय प्रहलाद सिंह व उनकी पत्नी 40 वर्षीय शारदा देवी बताई जाती हैं। दोनो घायलों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगो की मदद से नासरीगंज पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तैनात डॉ. जितेंद्र कुमार राज ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय प्रहलाद सिंह को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। वही 40 वर्षीय पत्नी शारदा देवी खतरे से बाहर बताई जाती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर अपना वाहन पीछे कर रहा था। तभी बाइक सवार ने जाकर टक्कर मार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.