नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है क्योंकि यही भोजन शरीर को पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। ऐसे में बहुत से लोग सुबह के समय फल खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे लेकर अक्सर भ्रम बना रहता है। कोई कहता है कि सुबह फल खाने से वजन बढ़ता है तो कोई इसे ब्लड शुगर बढ़ाने वाला मानता है। इस भ्रम को दूर करते हुए जसलोक हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर, मुंबई की कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट सोनल चंदालिया ने फलों को सुबह खाने के सही तरीके के बारे में बताया है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, अगर फल सही मात्रा और सही तरीके से खाए जाएं, तो वे दिन की शुरुआत के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। खासकर वे लोग जो सुबह एक्सरसाइज या वॉक करते हैं, उनके लिए फल तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। फल शरीर को नेचुरल शुगर, फाइबर और जरूरी विटामिन्स प्रदान करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.