मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के सकरी मन गांव स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान से पुलिस ने करीब 45 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। वहीं, दुकानदार मनोज सहनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार की शाम सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। दुकान की तलाशी के दौरान शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...