औरैया, दिसम्बर 8 -- कुदरकोट चौराहे पर नाश्ता कर रहे एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। घटना रविवार सुबह की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। कुदरकोट निवासी गोपाल पुत्र रामऔतार नाश्ता कर रहे थे, तभी मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित गोपाल ने तत्काल पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर कुदरकोट थाना पुलिस ने पिंटू पुत्र मौहर सिंह निवासी कुदरकोट और अनिरुद्ध कुमार निवासी नगला चंदन को नामजद किया था। दोनों को सोमवार को दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर ल...