फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में आलू की ठेली पर खड़े होकर नाश्ता कर रहे दो युवकों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। सरैया गांव निवासी दिनेश चौहान ने थाना मऊदरवाजा में तहरीर देकर एक युवक पर दबंगई दिखाने, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा कि वह आठ जनवरी को अपने साथी राजेश गंगवार के साथ मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में आलू की ठेली पर भुने आलू खा रहे थे। इसी दौरान कटरा नुनहाई निवासी अनिकेत अवस्थी वहां आ गया और बिना किसी कारण उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पास में रखी प्लास्टिक की क्रेट से हमला कर दिया। साथ ही बीच-बचाव करने आए राजेश गंगवार के साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...