बक्सर, फरवरी 12 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर। शहर के रामरेखा घाट पर नगर परिषद के अधिकारी और नाव संचालकों के बीच हाथापाई की घटना हुई है। दरअसल, गुरुवार को सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा नाविकों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान देखते- देखते मामला तूल पकड़ने लगा और नप अधिकारी व नाविकों के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद हाथापाई शुरु हो गई। इसके बाद मामला सदर एसडीएम अविनाश कुमार के पास पहुंच गया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला ठंडा पड़ा। इस संबंध में सीटी मैनेजर ने बताया कि रामरेखा घाट के नाविकों के खिलाफ लोगों से मनमाने किराया वसूलने और अन्य तरह की शिकायते मिली थी। इसी को लेकर वे रामरेखा घाट जांच करने पहुंचे थे। बताया कि उनके साथ हुई बदसूलकी को लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.