बक्सर, मार्च 17 -- सेठ का सवाल बोले मंत्री- यह पांच सड़कों से संबंधित प्रश्न है ट्रैफिक सर्वें होने के बाद आगे की होगी कार्रवाई बक्सर, हमारे संवाददाता। जिल के नावानगर-सिकरौल मोड़ भाया बसांव कला धनसोई होते हुए तियरा-जलहरा तक जर्जर सड़क का विधान परिषद में सवाल उठा है। इसकी मरम्मत से लेकर चौड़ीकरण की मांग रखी गई है। यह सवाल विधान परिषद सदस्य राधाचरण सेठ ने उठाया है। इस सवाल का जवाब देते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि यह प्रश्न पांच पथों से संबंधित है। प्रथम सड़क नावानगर-सिकरौल मोड़ से कुजनारा तक संबंधित है। इस पथ का ट्रैफिक सर्वें का कार्य करा लिया गया है। इसकी चौड़ाई का प्रावधान 3.75 मीटर प्राक्कलन कर दिया गया है। इसकी सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब यह निविदा में है। निविदा के निष्पादन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.