बोकारो, जनवरी 26 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस नई रणनीति का सहारा लेकर सूचना संकलन व गुप्तचर तैनात कर सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर चोर तक पहुंची। इसके साथ ही नावाडीह थाना क्षेत्र व आसपास बाइक चोरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर कोरकोट्टा निवासी रोहित राय को गिरफ्तार करने सहित निशानदेही पर चार बाइक भी बरामद किए गए। रविवार को तेनुघाट स्थित कार्यालय में एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भदेन में जानकारी दी। बताया कि एसपी हरविन्दर सिंह के निर्देश पर नावाडीह व आसपास इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं का अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से चोरी कर भाग रहे कुछ संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर एवं वीडियो निकाली गई। जिसे गुप्तचर की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.