बोकारो, फरवरी 7 -- नावाडीह। स्थानीय प्रखंड के पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर आधारशिला रखी गई। आचार्य प्रदीप पाठक एवं समाजसेवी बासुदेव शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ यह किया गया। मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम के नारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि श्रीराम मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा। समाजसेवी बासुदेव शर्मा ने जानकारी दी कि लगभग 50 वर्ष पूर्व इस मंदिर का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.