बोकारो, दिसम्बर 11 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नावाडीह में बुधवार को पूर्व नाजिर कमल नयन व प्रधान सहायक संजय कुमार पांडेय के बीच देखते ही देखते लात घूंसा चलने लगा। जबकि प्रखंड सह अंचल के सभी पदाधिकारियों को सूचना थी कि आज डीडीसी प्रखंड कार्यालय आने वाली हैं। घटना जिस वक्त घटी उस समय नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार व बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम की बीडीओ कक्ष में हड़ताली ग्रामीणों के साथ वार्ता चल रही थी। बताया जाता है कि पूर्व नाजिर का एक माह पूर्व नावाडीह प्रखंड से स्थानांतरण चास प्रखंड हो गया है। ऐसे में पूर्व नाजिर अपना पदभार देने नावाडीह प्रखंड आए हुए थे। वहीं प्रधान सहायक अपनी कुर्सी पर बैठे हुए थे। पूर्व नाजिर अपने कक्ष से निकलकर कार्यालय घुसे और प्रधान सहायक से कहा कि वेतन पंजी में कैसे हस्ताक्षर किए और फिर लात घूंसा चलने लगा। ...