रामगढ़, जनवरी 8 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के नावाडीह पंचायत खेल मैदान में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान, कंबल वितरण सह अन्नप्राशन संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया संजय प्रसाद ने किया। इस सामाजिक कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त समाज का निर्माण, जरूरतमंदों की सहायता और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम से पूर्व नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जो नावाडीह पंचायत भवन से शुरू होकर अंबेडकर चौक, गांधी चौक, बाजारटांड़ और चैनपुर होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। रैली में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नशा विरोधी नारे लगाए। नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो, जो नशे को हराएगा वही सच्चा वीर कहलाएगा, नशे की लत एक बीमारी है, उससे दूर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.