बेगुसराय, फरवरी 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में एक पखवाड़े तक चलने वाले एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भ्रमणशील पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विष्णु प्रभाकर ने पशुओं को टीका लगाकर किया। इस अवसर पर डॉ. विष्णु प्रभाकर ने बताया कि एफएमडी टीकाकरण से पशुओं में होने वाले मुंहपका और खुरपका (भंजा) जैसे संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण होता है जिससे पशु स्वस्थ रहते हैं और दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित नहीं होता। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा के उद्देश्य से प्रखंड की सभी नौ पंचायतों में कुल 19,100 पशुओं को टीकाकरण कर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए भीएमयू के साथ 15 अतिरिक्त टीकाकर्मियों की तैनाती की गई है। ये टीकाकर्मी पंचाय...