बेगुसराय, जून 18 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए नामांकन के पांचवे दिन भी एक भी अभ्यर्थी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल नहीं किया है। हसनपुर बागर पंचायत में रिक्त सरपंच पद के लिए तीन अभ्यर्थी तथा समसा के रिक्त ग्राम कचहरी पद के लिए एक अभ्यर्थी ने बुधवार तक में एनआर कटाया है। हसनपुर बागर पंचायत में सरपंच तथा वार्ड संख्या 04, समसा पंचायत में वार्ड संख्या 15 तथा रजाकपुर पंचायत में वार्ड संख्या 10 में ग्राम कचहरी सदस्य के पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों पर 20 जून तक नामजदगी के पर्चे दाखिल किये जाएंगे। निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। नामजदगी के पर्चे दाखिल करने के लिए दो काउंटर बनाये गए हैं। इन काउंटर पर सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.