बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- नावकोठी। पैक्सों में धान अधिप्राप्ति बंद है।पैक्स अध्यक्ष में रणवीर कुमार ने बताया कि प्रखंड सहकारिता अधिकारी संघ की राज्य व्यापी हड़ताल की वजह से धान अधिप्राप्ति विपणन वर्ष 2025-2026 फिलहाल बंद है। उन्होंने कहा कि एडवाइस जेनरेट हो गया है। प्रखंड सहकारिता अधिकारी की हड़ताल की वजह से हस्ताक्षर नहीं हुआ है जिससे किसानों को राशि भुगतान में विलंब हो रहा है। जबकि, पैक्स पर किसानों की भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है ताकि किसानों का धान अधिप्राप्ति कार्य सुचारू रूप से हो सके ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...