बेगुसराय, अप्रैल 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। गांव की परिधि से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहचान बनाने वाले युवा कॉमिक बुक कलाकार और लेखक आयुष कुमार को आगामी वेभ्स 2025 (वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एण्ड इन्टरटेनमेंट समिट) में कॉमिक्स क्रिएटर चैंपियनशिप के तहत प्रथम स्थान में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। वह प्रधानाध्यापक अमरनाथ झा के पुत्र हैं। मेरठ के मोहित शर्मा द्वारा लिखित और आयुष द्वारा चित्रित भारतीय सेना पर आधारित कॉमिक "स्काई फॉल टू सैक्रीफाइस" सेना के अद्वितीय साहस, बलिदान और भाईचारे को श्रद्धांजलि देती है। यह कहानी 1987 के ऑपरेशन पवन में 13 सिख लाइट इन्फैंट्री और 10 पैरा कमांडोज़ के शहीदों और नायक गोरा सिंह की वीरता पर आधारित है जिन्होंने जाफना विश्वविद्यालय की लड़ाई में अंतिम सांस तक संघर्ष किया। साइबर सुरक्षा पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.