बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- नावकोठी। पिछले दो दिनों से नावकोठी थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान थाने के विभिन्न चौक-चौराहों पर संचालित किया जा रहा है जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों का वैध कागजात के साथ संचालन कराना है। जांच के दौरान दो पहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया वाहन एवं ट्रैक्टरों की भी सघन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 11 हजार रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गई। जांच अभियान में एसआई योगेश्वर मंडल सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...