बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से माह में दो बार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच होती है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परिवार कल्याण परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन मिश्र ने कुल 14 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की। जांच के दौरान ऊंचाई, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एचआईवी आदि की जांच की गई। इनमें दो महिलाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन एवं आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.