बेगुसराय, जुलाई 20 -- नावकोठी। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्याकांड संख्या 88/2017 में पहसारा पश्चिम के ओम प्रकाश झा ऊर्फ चुल्हो झा को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि मायके पक्ष के लोगों ने इस पर लड़की की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इस गिरफ्तारी में एसआई आमोद कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान थे। इधर, समसा करैईटांड़ में शराब की नशे में नशेड़ी उत्पात मचा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पुलिस टीम को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई उमाशंकर झा सहित सशस्त्र बल ने नशेड़ी रामचन्द्र चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.