बेगुसराय, फरवरी 22 -- नावकोठी। पुलिस ने पहसारा गांव से तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रामकुमार सिंह उर्फ आको सिंह, संतोष सिंह तथा गौरव कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये सभी थाना कांड संख्या 20/21 के नामजद अभियुक्त हैं और लंबे समय से न्यायालय में गैरहाजिर चल रहे थे। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एसआई विश्वजीत कुमार, अबोध कुमार सिंह, रंजीत कुमार, पूनम कुमारी साहा, युगल किशोर मंडल, मो. इसमाइल एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...