बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- नावकोठी। नावकोठी वार्ड नंबर पांच में गणेश गौतम के घर में मंगलवार को चोरों ने घर का ताला तोड़ गहनों की चोरी की। घटना के संबंध में गणेश गौतम की पत्नी नीता देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह बेगूसराय में सपरिवार रहती हैं। पड़ोसी के माध्यम से घर में चोरी की सूचना मिली है। घर आने पर देखा तो तीन कमरों के ताले टूटे थे। उसमें से लगभग बीस ग्राम सोने के गहने तथा चांदी के कुछ बर्तन गायब थे। उन्होंने अमन कुमार और राम जतन कुमार पर आशंका जताते हुए चोरी गए सामानों की बरामदगी की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.