बेगुसराय, अप्रैल 8 -- नावकोठी। नावकोठी में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता के लिए लोगों के हाथ बढ़ने लगे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राम ने महादलित टोला में 32 परिवारों के 100 लोगों के बीच साड़ी, लुंगी, चूड़ा-शक्कर मंगलवार को वितरित किया। प्रवक्ता विनोद राम ने कहा कि गत दिनों भीषण अगलगी की घटना में 32 परिवार बेघर हो गए। ऐसे परिवारों के बीच निजी कोष से राहत किट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद करना ही असली मानवता है। नावकोठी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर मुकेश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंदन कानू, नितेश सिंह राजपूत, उपमुखिया विजय सहनी, वार्ड सदस्य सुधीर रजक, संजीव चौधरी, नवल चौधरी, प्रिंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.