कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा, झुमरीतिलैया। हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर से लेकर गांव-देहात तक नलों से साफ की जगह गंदा और दूषित तथा बदबूदार पानी आने की शिकायत लगातार मिलती रहती है। इस तरह के दूषित पानी कभी-कभी अनहोनी के कारण बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ है। यहां दर्जनभर से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोडरमा जिले में भी कई स्थानों पर जलापूर्ति पाइपलाइन नालों के बीच से होकर गुजर रही है। अगर समय रहते इन खामियों को दूर नहीं किया गया, तो यह स्थिति आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। कोडरमा जिले के लोग भी पाइप लीकेज की समस्या से लगातार चिंतित रहते हैं। शहर के कई स्थानों पर नालों के ऊपर या भीतर से होकर जलापूर्ति की पाइपलाइन गुजर रही है। ऐसे में पाइप क्षतिग्रस्त होने या जोड़ों के ढीले ...