लखनऊ, मई 29 -- अलीगंज, जानकीपुरम, आशियाना, कुतुबपुर समेत कई इलाकों में सड़कें बनीं गंदगी का अड्डा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम के नालों की सफाई की मुहिम जनता के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। शहर के तमाम इलाकों में नालों की सफाई की जा रही है लेकिन इससे निकलने वाली सिल्ट व कचरा नहीं हटाया जा रहा है। 10-10 दिन तक कोई इसे देखने नहीं आ रहा है। जिससे मोहल्लों व कालोनियों में गंदगी फैल रही है। इससे न केवल सड़कों पर आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि सूख चुकी सिल्ट से उड़ने वाली धूल लोगों के घरों में भर रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सिल्ट से रास्ता तक बंद जानकीपुरम, अलीगंज, मानसरोवर, इंडिया कॉलोनी, कानपुर रोड के सेक्टर एल, आशियाना, चौक तथा वृन्दावन कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में नालों से निकाली गई सिल्ट को सड़कों और गलियों पर ही छोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.