बरेली, मार्च 3 -- नगर निगम के स्वास्थ्य और जलकल विभाग ने सोमवार को अभियान चलाकर कहीं नाले, नालियां साफ कराए तो कहीं चोक सीवर लाइनों को मशीनों द्वारा साफ कराया गया। सिकलापुर में सीवर लाइनों के साथ नालियों से लेकर नालों को साफ कराया और गुलाबराय पुलिया के पास, सेटेलाइट, जगतपुर और हरूनगला में नालियां, नाले साफ कराए। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक साथ कई जगह पर अभियान शुरू किया है। सबसे पहले एक टीम कोहाड़ापीर के पास गुलाबराय पुलिया से सटे हुए नाले पर पहुंची और यहां साफ-सफाई की शुरूआत की। इस दौरान नाले पर अतिक्रमण दिखा तो जेसीबी आदि को भी बुलाया लिया। नाले पर बने स्लैब, खोखे आदि को हटाया गया। यह अभियान शाम पांच बजे तक चला। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अभियान खत्म नहीं किया जाएगा। गुलाबराय पुलिया से सटे नाले की सफाई के दौरान उसपर जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.