गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर निगम ने चयनित 13 आदर्श वार्डों में नालों और सार्वजनिक स्थानों पर गोबर और अन्य गंदगी फैलाने वाले पशुपालकों एवं लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त ने उन वार्डों में सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जहां अतिरिक्त सफाई वाहन तैनात किए गए हैं। उन्होंने डोर टू डोर सफाई कार्य बेहतर बनाने और वाहनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आदर्श वार्डों में सफाई सुधार के लिए सर्वेक्षण टूल किट के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने, स्थानीय पार्षदों के सहयोग से सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और आरआरआर सेंटर के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.