गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता नगर आयुक्त ने शनिवार को बक्शीपुर रोड से लेकर सुमेर सागर तक नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। नालों के स्लैब पर अतिक्रमण, कूड़ा फेंकने और सफाई में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को चालान और साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। सुबह 7 बजे नगर आयुक्त ने पहले बक्शीपुर रोड स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय के सामने चल रहे नाला सफाई कार्य का जांचने पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि नाले पर रखे स्लैब पर लोगों ने गुमटी व ठेले लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इस पर चालान की कार्रवाई का निर्देश दिया। सुमेर सागर स्थित टिन घर पुलिया के पीछे चल रहे सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान रामलीला मैदान की जमीन पर गिट्टी व बालू रखा मिला। नगर आयुक्त ने इसे हटवाने का आदेश दिया। यहां दो स्थानों पर नाले की दीवार क्षतिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.