नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जनकपुरी हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़क किनारे स्थित नालों के खतरनाक हिस्सों को सीमेंट के बैरियर से बंद कर रहा है। पीडब्ल्यूडी ने राजधानी में ऐसे कई खतरनाक स्थानों को चिह्नित किया है। विभाग ने अफसरों को निर्देशों दिया है कि सभी नालों के ऐसे स्थानों को तत्काल बंद किया जाए। वेस्ट विनोद नगर के पास एनएच-9 के किनारे नाले की दीवार लंबे समय से टूटी हुई थी। इससे वाहनों के नाले में गिरने का खतरा बना रहता था। जनकपुरी हादसे के बाद लोगों ने इस खतरे की तरफ पीडब्ल्यूडी का ध्यान आकर्षित कराया। इस पर संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी ने प्रत्येक जोन को निर्देश दिए हैं कि सड़कों के किनारे नालों के इस तरह के खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर उनको सीमेंट के बैरियर लगाकर बंद किया जाए। इन निर्देशों का पाल...