बरेली, मई 12 -- मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। नालों की सफाई पर नगर निगम पांच करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च करेगा। नगर निगम शहर के 237 छोटे बड़े नालों का सफाई कार्य कराएगा। 80 फीसदी से अधिक नालों के टेंडर नगर निगम ने कर दिए हैं। जिनके वर्कआर्डर निर्माण विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग करा रहा है। शहर के 60 प्रमुख नालों की सफाई को प्राथमिकता दी है। जिसमें 30 नाले निर्माण, 30 नाले स्वास्थ्य विभाग को सौपे गए हैं। 237 छोटे बड़े नाले नगर निगम के रिकार्ड में हैं। नाले निर्माण व स्वास्थ्य विभाग मिलकर साफ करा रहा है। इस पर काम शुरू हो चुका है। नगर निगम में इस बार नाले की सफाई काम निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग दोनों करा रहे हैं। करीब 30 नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग कराएगा, जबकि शेष 30 नालों की सफाई का काम निर्माण व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.