गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद। नगर निगम मानसून से पहले नालों की सफाई कराएगा। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को संबंध में निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मानसून से पहले शहर के सभी नालों को कई बार साफ करना है। बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नालों की सफाई के बाद मानसून के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होगी। इस बार कई स्थानों पर नए नाले बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए नाले बनने के बाद बेहतर तरीके से जलनिकासी हो सकेगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नालों की सफाई के बाद सिल्ट को सुखाया जाएगा। इसके बाद सिल्ट को तुरंत उठवा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...