बागपत, जनवरी 5 -- बड़ौत। नगर पालिका द्वारा नगर में मुख्य नाले की दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी सभासदों द्वारा अधिशासी अधिकारी से चौड़ाई कम करने की शिकायत की गई है। बताया कि नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य नाले का निर्माण कराया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर नाले की चौड़ाई 13 फीट से कम कर 9 फीट कर दी गई है। चौड़ाई कम हो जाने से नगर के पानी की निकासी बाधित होगी और नगर में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। शिकायत करने वालों में प्रमोद शर्मा, समीना, रॉबिन कश्यप रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...