सहारनपुर, मार्च 6 -- देवबंद भायला मार्ग पर नाले से निकली सिल्ट आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नगरवासियों ने पालिका अधिकारियों से माह-ए-रमजान माह के मद्देनजर रखते हुए गंदगी को उठवाए जाने की मांग की है। भायला मार्ग स्थित नाले से पालिकाकर्मियों ने रमजान से दो दिन पूर्व सफाई कर सिल्ट को बाहर निकाला था। लेकिन पालिकाकर्मी इसको उठाना ही भूल गए। जिस कारण रमजान माह में अकीदतमंदों को इससे परेशानी हो रही है। लोग उक्त रास्ते होकर घास मंडी स्थित शेर शाह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं। गंदगी के कारण कपड़े खराब होने का डर बना रहता है। मोहल्लावासी मो. दिलशाद, असलम, आरिफ, युसून आदि का कहना है कि पालिका अधिकारी रमजान माह को ध्यान में रखकर रास्ते में पड़ी स्ल्टि को उठाने का काम करें। जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.