रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बहते नाले में सात माह का भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, नारायण कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को घर के पास नाले में भ्रूण पड़े होने की सूचना दी। थाना प्रभारी मोहन पांडे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में भ्रूण छह से सात माह का बालक बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं भ्रूण नाले के बहाव में यहां तक तो नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएनए सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक पत्राचार किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...