आजमगढ़, फरवरी 13 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के उमा का पूरा गांव के समीप स्थित नहर के नाला में शुक्रवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। क्षेत्र के फरिहा-मोहम्मदपुर मुख्य मार्ग पर उमा का पूरा गांव में ईंट-भट्ठा है। उसके बगल से नहर का नाला गया है। शुक्रवार की शाम को करीब चार बजे चरवाहों ने नाले में युवक का शव उतराया देखकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। निजामाबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष है। वह पीले रंग का लोअर और शर्ट पहने हुए था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...