बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। थाना नूरपुर में चांदपुर मार्ग पर रविवार सुबह नाले में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान गोहावर हल्लू निवासी ओमप्रकाश सैनी पुत्र होरी सिंह के रूप में हुई है। गुरुवार को थाने पहुंचे मृतक के भाई केवल ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बड़े भाई ओमप्रकाश उर्फ ओमी के रूप में की। केवल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था और करीब आठ दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजन तभी से उसकी तलाश में जुटे हुए थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार को थाने बुलाया गया, जहां कपड़ों के आधार पर भाई केवल ने शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार, शव पांच दिन पूर्व चांदपुर मार्ग स्थित नाले में मिला था। उस समय पहचान न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखवाया गया था। अब परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने क...