अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दुबे के पड़ाव के पास गुरुवार को नाले में होटल कर्मचारी का शव पड़ा मिला। वह होटल से घर के लिए निकला था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दुबे के पड़ाव निवासी गोपाल स्वरुप (55) पुत्र तेजपाल सिंह कंपनी बाग स्थित एक होटल में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात वह होटल से घर के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं पहंुचा। दुबे के पड़ाव के पास नाले में गिर गया। देर रात तक घर न पहंुचने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह राहगीरों की नजर नाले में पडे़ शव की ओर गई तो शोर मचा दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मौके पर पहंुचे परिजनों ने शव की शिनाख्त गोपाल स्वरूप के रूप में कर ली। परि...