लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के टंटहा गांव के बाहर रविवार की सुबह सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में नाले में मिला है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बाराबंकी के कुर्सी स्थित कल्लू पुरवा गांव निवासी सुनील परिवार 45 सहित सुशांत गोल्फ सिटी के टंटहा में किराये पर रहकर गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार सुबह सुनील ड्यूटी पर निकले, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। परिवार ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह सुनील का शव गांव के बाहर नाले में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि यदि परिवार के लोग कोई तहरीर देंगे तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.