बहराइच, दिसम्बर 8 -- बहराइच। देहात कोतवाली के बलरामपुर हाईवे के सपना मिल के निकट सोमवार दोपहर में लोगों ने एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल दुनक्का चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवा कर पहचान के प्रयास असफल होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...