लखनऊ, सितम्बर 9 -- बंथरा के खुर्रमपुर गांव में 21 वर्षीय सोनी रावत का शव घटनास्थल से एक किमी दूर लोनहा मवई में मछुआरों के जाल में फंसा मिला। सोमवार तड़के गोताखोरों की मदद से उसे बरामद कर लिया गया। रविवार दोपहर सोनी नाले में गिर गई थी। परिवारीजनों ने किसी भी आरोप से इनकार किया है। रविवार दोपहर वह कुछ दूरी पर रहने वाले अपने बड़े भाई सर्वेश के घर से खाना बनाकर लौट रही थी। इस बीच नाले में वह गिर गई थी। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन ने खोजबीन शुरू की थी। नाले के पास उसकी चप्पल पड़ी देख घरवालों को आशंका हुई। रात करी 9-30 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल की टीम ने गोताखोरो की मदद से खोजबीन शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ पहुंची। देर रात तक शव न मिलने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। वहीं, स्थानीय लोग खोजबीन में लगे थे। सोमवार को कड़ी मशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.