फरीदाबाद, मार्च 15 -- पर्वतीय कॉलोनी में डिस्पोजल के पास स्कूटी का संतुलन खराब होने से स्कूटी सवार गौंछी नाले में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे बाद युवक के शव को निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, पर्वतीय कॉलोनी निवासी मोहम्मद आजाद पेयजल सप्लाई का काम करता था। शुक्रवार रात को करीब 9:45 बजे वह गौंछी नाले के पास स्कूटी पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ गपशप कर रहा था। जब वह वहां से अपने घर के लिए चले तो स्कूटी की रेस अचानक बढ़ गई और इससे वह नाले में जा गिरे। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाल लिया। परिजनों का कहना था कि नाले पर जाली होती तो शायद युवक की जान नहीं जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.