बांदा, सितम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के रज्जू का पुरवा निवासी 25 वर्षीय राजेन्द्र कुमार सोमवार की रात घर से देवी प्रतिमा देखने के लिए गया था। रात को वह वापस नहीं लौटा। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव नाले में औंधे मुंह पड़ा था। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक के पिता ने बताया कि राजेन्द्र किसानी करता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। देवी देखने के बाद वह खेतों की तरफ जा रहा था। तभी नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...