चित्रकूट, दिसम्बर 5 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना क्षेत्र के तौरा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर नाले में पलटने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दबकर मौत हो गई। बताते हैं कि गांव का ही एक व्यक्ति अपने बहनोई का ट्रैक्टर रखकर खेतों की जुताई-बुवाई करता है। वह गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे अपने साथ गांव के ही 24 वर्षीय होल्ली उर्फ रामकृपाल को लिवा ले गया था। भैरम बाबा नाले के पास चालक कल्लू चाबी लगाकर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया और खुद शौच करने चला गया। इसी दौरान रामकृपाल ने ट्रैक्टर में लगी चाबी को घुमा दिया। ट्रैक्टर पहले से गियर में था, जिससे वह तेज गति से आगे बढ़ने के बाद सीधे नाले में जा गिरा। बोनट में बैठे रामकृपाल की ट्रैक्टर में नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं मृतक के चाचा देवनाथ का कहना है कि रामकृपाल ठीक तरह से बाइक भी नहीं चला पाता था। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.