मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नाले में जलापूर्ति पाइप और घरों में नल से अक्सर गंदा पानी गिरता है। ब्रह्मपुरा को एनएच व चांदनी चौक से जोड़ने वाली ब्रजबिहारी गली और कृष्णा टोली में यह स्थिति है। सात हजार से अधिक आबादी है। मोहल्ले के मेन रोड किनारे कई जगहों पर खुले नाले से गुजरी जलापूर्ति पाइपलाइन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय केशव यादव, रवीन्द्र कुमार, मुकुंद साह, कपिलेश्वर महतो, बटेसर राय व अन्य ने बताया कि दो किमी से अधिक लंबाई में पाइप लगा है। इनमें कई जगहों पर नाले में लगे पाइप में लीकेज या डैमेज होने पर पता नहीं चलता। क्षतिग्रस्त पाइप से नाले की गंदगी प्रवेश कर रही है। बार-बार गंदे पानी की आपूर्ति से लोग हलकान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ मुश्किल हो जाता है। पर्व-त्योहार या गर्मी में ...