महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- निचलौल/ झुलनीपुर, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग पर ढेसो पुल के पास शनिवार की रात निचलौल की तरफ से जा रही एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क के किनारे झोपड़ी में टकरा गई। इसकी चपेट में आने से झोपड़ी में सो रहा युवक सूरज (26) गंभीर रूप से घायल होकर बगल में गंडक नाले की गहराई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसओ अखिलेश कुमार वर्मा तकरीबन 10 मिनट में ही मौके पर पहुंचे और घायल युवक को खुद पानी से निकालकर निजी गाड़ी से सीएचसी निचलौल पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सूरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात में ही इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। इस दौरान बोलेरो चालक ग्राम बजही निवासी रवि भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे भी निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे भी प्राथमिक इला...