बरेली, जनवरी 20 -- सिटी शमशान भूमि के पास एक नाले में बड़ी संख्या में गोवंशों के अवशेष मिलने पर गौ रक्षक दल ने हंगामा किया। प्रशासन ने जेसीबी से नाले की सफाई करवाकर शवों का अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को आसपास के डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। सिटी श्मशान भूमि के पास एक बड़ा नाला है। यह नाला अक्सर सूखा रहता है। सोमवार को गौ रक्षक दल के पदाधिकारी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि नाले में कई गोवंशीय पशु के शव, अवशेष आदि पड़े हुए हैं। उन्होंने इस पर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार विदित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी वहां आ गए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आसपास के डेयरी संचालक गोवंश की मृत्यु होने पर नाले में ही फेंक देते हैं। ऊपर से मिट्टी, बोर आदि डाल दिए जाते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.