शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- सरकारी अस्पताल के सामने सोमवार शाम नाले में गिरे एक नंदी को मंगलवार दोपहर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। रात भर नाले के अंदर आगे बढ़ जाने से उसकी स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका। दोपहर में नाले पर रखे पटले हिलते दिखे और सींग नजर आने पर व्यापारियों ने एसडीएम सदानंद सरोज को सूचना दी। उनके निर्देश पर सफाई नायक सचिन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से कई दुकानों के सामने रखे पटले तोड़कर नंदी को बाहर निकाला गया। इस दौरान भीड़ लगी रही और पटले हटने से कई दुकानों का व्यापार प्रभावित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.