लखीमपुरखीरी, सितम्बर 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। बरसात के मौसम में संसारपुर भरिगवां चौराहे के पास एक गोवंश नाले में गिर गया। पांच घंटे तक गोवंश नाले में तड़पता रहा। अनूप गुप्ता तत्काल हिंदू संगठन के साथ रात करीब 11 बजे गोला से भरिगावां चौराहे पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर वर्मा ने अपनी टीम को भेजकर रात 11:30 बजे उपचार कराया। घटना की जानकारी मिलने पर संसारपुर चौकी इंचार्ज बृजमोहन ने पुलिस बल भेजकर सहयोग कराया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना प्रधान डालचंद भारती को दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...