बिहारशरीफ, नवम्बर 18 -- परवलपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की घटना परवलपुर, निज संवाददाता। नगर पंचायत के कल्याणपुर गांव में नाले में गिरने से बुजुर्ग महिला जख्मी हो गयी थी। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतका 67 वर्षीया लखिया देवी है। परिजनों ने बताया कि छह दिन पहले नाले में गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय अस्पताल से पहले पावापुरी और वहां से पटना रेफर किया गया था। इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच पायी। ग्रामीणों की माने नाला वर्षों से खुला पड़ा है। इस वजह से हादसा हुआ। जानकारी पाकर उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार परिवार से मिले और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। ग्रामीणों ने नाला को ढकने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.