हापुड़, फरवरी 25 -- धौलाना। थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट मार्ग पर मंगलवार सुबह खुले नाले में नीलगाय गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय को बाहर निकाला और उसका दबा दिया गया। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि करनपुर जट्ट मार्ग स्थित नाले में एक नीलगाय गिर कर मर गई है। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने जेसीबी की मदद से नीलगाय को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों के साथ गड्ढा खुदवाया और नीलगाय के शव को दबा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...