कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे में स्टेट बैंक के पास खुले नाले में गिरने से शुक्रवार को बारा गांव की रहने वाली दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का आधार कार्ड बनवाने के लिए उसकी मां स्टेट बैंक अकबरपुर आई थी। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव मिलने से उसकी मां बेहाल हो गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद परिजन शव लेकर वापस चले गए। बारा गांव निवासी अन्सारुल कुरैशी बकरी पालन का कारोबार करते हैं। उनकी पत्नी खलीकुन शुक्रवार को अपनी दो साल की बेटी फातिमा का आधार कार्ड बनवाने के लिए स्टेट बैंक अकबरपुर आई थी। यहां बच्ची को बाहर बैठाकर वह बैंक के अंदर जानकारी करने चली गई। बाहर आने के बाद उसको बच्ची नदारद मिली। इस पर वह बच्ची की तलाश में रूरा चौराहा से लेकर नमस्ते चौराहा तक बदहवास दौड़ती रही, लेकिन बच्ची...